ICC वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा भारत: BCCI सूत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले को लेकर देशभर की मांग है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट भी ना खेला जाए, वहीं दूसरी तरफ BCCI भी कुछ ऐसा मन बना चुकी है। सूत्रों के मुताबिक BCCI का मानना है कि अगर सरकार ने कहा तो 19 जून को होने वाले ICC वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत, पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगा। बहरहाल, ICC ने इस बीच साफ किया है कि BCCI की तरफ से उनके सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया। बाकी स्थिति वर्ल्डकप के करीब आने पर ही स्पष्ट होगी।
