पोलैंड को हराकर भारत ने जीती एफआईएच सीरीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स में पोलैंड को 5-0 से हराया। मैच में भारत के लिए ज्योति ने 21वें, वंदना ने 26वें, गुरजीत ने 28वें और 35वें तथा नवनीत ने मैच खत्म होने के चार मिनट पहले गोल किया। मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रमक रुख रखा हुआ था। पहले क्वार्टर में गोल नहीं हो सके लेकिन दूसरे क्वार्टर से भारत का खाता खुला।