भारत ने टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी, टीम में 2 अहम बदलाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीता और कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। रिषभ पंत और युजवेंद्र चहल के स्थान पर रविंद्र जडेजा और केदार जाधव की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। 5 मैचों की सीरीज अब भी 1-1 से बराबर चल रही है। जबकि तीन मैच अब तक हुए है और चौथा मैच आज है।
