x

गोलरहित ड्रॉ रहा भारत-बांग्लादेश का मुकाबला

Shortpedia

Content Team
Image Credit: NDTV

भारत को सैफ अंडर-18 फुटबॉल चैम्पियनशिप के मुकाबले में बांग्लादेश ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। भारतीय टीम ने मैच में आक्रामक शुरुआत की लेकिन नौवें मिनट में ही गोलकीपर प्रभसुकान सिंह गिल चोटिल हो गए, जिससे कोच फ्लोएड पिंटो को बदलाव करना पड़ा। भारतीय टीम के पास मैच के 36वें मिनट में गोल करने का मौका था, लेकिन सुमित राठी का हेडर गोलपोस्ट के ठीक ऊपर से निकल गया।