गरुड़ एक्सरसाइज में भाग लेने फ्रांस पहुंचे भारतीय वायुसेना के दल ने दिखाया अपना दमखम
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: indian airforce
1 जुलाई से शुरू हुए फ्रांस के साथ द्विपक्षीय युद्धाभ्यास गरुड़-4 में भारतीय वायुसेना फ्रांस की वायुसेना के साथ दो-दो हाथ कर रही है।भारत ने जहां इस युद्धाभ्यास में अपने रणकौशल को निखारा वहीं अपनी युद्धक क्षमताओं को भी परखा। इसी साल भारतीय नौसेना ने फ्रांस के साथ मिलकर हिंद महासागर में नेवल एक्सरसाइज का भी आयोजन किया था।आखिरी बार यह एक्सरसाइज जून 2014 में जोधपुर वायुसेना स्टेशन में आयोजित किया गया था।
