ग्वालियर में मिग-21 फाइटर जेट क्रैश, बाल-बाल बचे पायलट, इंक्वायरी के आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 आज क्रैश हो गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए इस हादसे में दोनों पायलट बाल-बाल बचे। सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया। मिग-21 विमान ने वायुसेना के हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर भिंड के गोहद स्थित एक गांव के पास गिरता, उससे पहले ही दोनों पायलट पैराशूट की मदद से कूद गए।
