जैश के 10 आतंकियों द्वारा हमले की आशंका, इंडियन एयरफोर्स ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय वायुसेना को इंटेलिजेंस इनपुट मिले थे कि जम्मू-कश्मीर और आसपास के एयरबेस पर जैश-ए-मोहम्मद आत्मघाती हमला कर सकता है। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने 10 आतंकियों को लेकर चेतावनी जारी की, जो हमले की फिराक में हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने आतंकियों के मूवमेंट को मॉनिटर किया और श्रीनगर, अवंतीपुरा, जम्मू, पठानकोट और हिंडन एयरबेस पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। ऑरेंज अलर्ट रेड अलर्ट के बाद दूसरी सबसे गंभीर चेतावनी होती है।
