लद्दाख में फिर भिड़े भारतीय और चीनी जवान, वार्ता से सुलझा मसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लद्दाख में कल पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर जब भारतीय सेना के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे तो भारतीय और चीनी सेनाओं के जवानों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। जिसके बाद हालात सामान्य हुई। चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवान भारतीय जवानों की मौजूदगी का विरोध कर रहे थे। 2017 में डोकलाम में भी दोनों सेनाओं के जवान आमने-सामने आ गए थे।
