जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान हिजबुल के 3 आंतकी ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। हालांकि, अभी तीनों आतंकियों के शव नहीं बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के आतंकी जहूर ठोकर को भी मार गिराया है। इस एनकाउंटर में एक जवान शहीद हुआ, जबकि 1 स्थानीय नागरिक और 2 जवान जख्मी हुए हैं। बता दें इलाके में इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
