इस टेनिस सुंदरी से लंबा दिखने के लिए पोडियम पर चढ़े विराट, लोगों ने लगाई क्लास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Navyamedia Telugu
टीम इंडिया के कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक इवेंट में कई एथलीट्स के साथ नजर आए। एक घड़ी की कंपनी के इवेंट में विराट को एक फोटो को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है। भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी करमन कौर थंडी के साथ इस फोटो में विराट उनसे लंबा दिखने के लिए पोडियम पर खड़े नजर आए। कोहली ने ऐसा मजाकिया अंदाज में किया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनसे भड़क उठे। कोहली की हाइट 5 फुट 9 इंच है। जबकि करमन उनसे करीब 2 इंच लंबी हैं।
