पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले भारतीय इंजिनियर को 10 साल की जेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ट्विटर पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी को लेकर एक भारतीय शख्स को सऊदी अरब में 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई। केरल के राधाकृष्णन नायर ने कहा- उनका 28 साल का बेटा विष्णु देव राधाकृष्णन पिछले साल जून से सऊदी की जेल में बंद है। विष्णु के परिवार वालों ने विदेश मंत्रालय को लेटर लिखकर अपने बेटे को सऊदी से बाहर निकालने के लिए सरकार से मदद मांगी है। विष्णु के परिवार की मुताबिक ईशनिंदा के आरोप मे उनके बेटे को जेल भेजा गया।
