139 दिन बाद पाक ने भारत के लिए खोला एयरस्पेस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान ने 139 दिन बाद भारतीय समेत अन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बीती रात 12.41 बजे खोल दिया। अब भारत के यात्री विमान पाक के ऊपर से यूरोपियन, उत्तर अमेरिका और खाड़ी देश जा सकेंगे। IAF ने पुलवामा हमले के बाद 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक की थी। उसके अगले दिन पाक विमानों ने कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की। तभी से पाक ने एयरस्पेस बंद कर रखा था।
