भारतीय हैकर ने UBER ऐप में खोजी बड़ी खामी, बदले में मिला कंपनी से लाखों का इनाम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय एथिकल हैकर आनंद प्रकाश ने Uber ऐप में एक बड़ी खामी खोज निकाली है। इसके बदले में UBER ने आनंद को 6,500 डॉलर यानी लगभग 4.61 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए हैं। आनंद ने ऐप में एक ऐसा बग खोज निकाला था जिससे कोई भी किसी दूसरे शख्श का UBER अकाउंट का फुल एक्सेस ले सकता था। इस खामी की जानकारी आनंद ने UBER को दी जिसे कंपनी ने कबूल भी किया।