इंटर्नशिप करने US गए भारतीय छात्र ने किया 10 लाख डॉलर का ऑनलाइन फ्रॉड, 60 महीने की जेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में एक भारतीय छात्र को 60 महीने कैद की सजा हुई। छात्र एक टेलिमार्केटिंग स्कैम में शामिल था। स्कैम के जरिए करीब 2 दर्जन अमेरिकियों से करीब 10 लाख डॉलर ठगे गए। विश्वजीत कुमार झा अमेरिका में इंटर्नशिप करने गया था। दोषियों ने 58 से लेकर 93 साल तक के लोगों को अपना शिकार बनाया। 3 महीने में दोषियों ने करीब 6 करोड़ से भी अधिक की चपत लगाई।
