इंडियन ओवरसीज बैंक ने दिया पत्नी को उसके पति का बैंक स्टेटमेंट, पड़ा 10 हजार रु. का फटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
अहमदाबाद में इंडियन ओवरसीज बैंक की एक शाखा पर 10 हजार रु. का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, अहमदाबाद में इंडियन ओवरसीज बैंक की एक स्थानीय शाखा में बैंककर्मियों ने एक महिला को उसके पति के खाते की जानकारी दे दी। जबकि व्यक्ति का अपनी पत्नि से वैवाहिक विवाद चल रहा है। ऐसे में बैंक स्टेंटमेट की जानकारी को कोर्ट में खुलासा होने के डर के चलते पति ने अपर अधिकारियों से इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर बैंक के खिलाफ ये कार्रवाई हुई है।
