शोपियां में सुरक्षाबलों को आता देख आंतकियों ने की फायरिंग, 2 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों पर अटैक जारी है। आज सुबह शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हुई। आतंकियों के दक्षिण कश्मीर के शोपियां स्थित बोना बाजार इलाके में छिपे होने की खबर थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकी एक घर में छिपे थे, सुरक्षाबलों को देखकर उन्होंने फायरिंग की थी।
