x

इंटरकांटिनेटल कप के पहले मैच में हारी भारतीय टीम

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Twitter

भारतीय फुटबॉल टीम को इंटरकांटिनेटल कप के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। छेत्री ने चौथे और 41वें मिनट में टीम के लिए दो गोल किए। ताजिकिस्तान के लिए कोमरॉन तुरसुनोव ने 56वें, शेरिडिन बोबोइवे ने 58वें, राहीमोव ने 71वें और सैमिएव ने 74वें मिनट में गोल किए। भारतीय टीम को अपने दूसरे मुकाबले में 13 जुलाई को नॉर्थ कोरिया से खेलना है।