ओलंपिक क्वालीफायर के अंतिम दौर में रूस और अमेरिका से भिड़ेगीं भारतीय टीमें
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर के अंतिम दौर में रूस तथा महिला टीम को अमेरिका से भिड़ना है। आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत की विश्व रैंकिंग पांच, जबकि रूस की 22 है। वहीं अमेरिकी महिला टीम की रैंकिंग 13 जबकि भारतीय महिला टीम की रैंकिंग नौ है। भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच रीड ने कहा कि उन्हें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का यकीन है।