समुद्र के रास्ते भारत में घुसे पाक नाविक, 600 करोड़ की 200 किलो हेरोईन बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
भारतीय कोस्ट गार्ड की टीम ने गुजरात के समंदर में एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी। नाव से 600 करोड़ कीमत की 200 किलो हेरोईन बरामद की। एजेंसियों के हाथ ड्रग्स से भरे 194 पैकेट ही लगे, जबकि अल मदीना बोट में सवार लोगों ने बड़ा ज़खीरा समन्दर में फेंक दिया। अबतक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 7 लोगों से पूछताछ की जा रही है।
