गुरजीत कौर के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम की ब्रिटेन पर जीत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरजीत कौर के आखिरी मिनट में किए गए गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रिटेन पर 2-1 से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारतीय महिलाओं ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन से पिछड़ने के बाद भी जीत हासिल की। मैच में भारत 0-1 से पीछे था लेकिन शर्मिला देवी और गुरजीत के गोल ने टीम को जीत दिलाई।
