बजरंग पूनिया को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, Tbilisi Grand Prix में जीता था गोल्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ये अवॉर्ड खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान है। हालांकि पिछली बार वो चूक गए थे। रेसलिंग फेडरेशन ने इस अवॉर्ड के लिए बजरंग पूनिया के साथ ही महिला पहलवान विनेश फोगाट के नाम की भी सिफारिश की थी। पूनिया ने हालिया Tbilisi Grand Prix में गोल्ड जीता था।
