CarryMinati के नाम नई सफलता, Time के ‘नेक्सट जनरेशन लीडर्स, 2019’ में शुमार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय यूट्यूबर अजय नागर को टाइम पत्रिका ने अपने ‘नेक्सट जनरेशन लीडर्स, 2019’ में शुमार किया। सूची में दुनियाभर के केवल 10 युवाओं को जगह मिली, जो यूट्यूब पर राजनीति, संगीत और अन्य क्षेत्रों में हिट हो रहे हैं। CarryMinati की पहचान वाले 19 वर्षीय नागर के यूट्यूब चैनल पर लगभग 70 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। नागर ने 10 साल की उम्र में यूट्यूब पर अपना पहला वीडियो पोस्ट किया था।
