दिल्ली के लुटियन्स जोन से भी कम दाम में लंदन में अपार्टमेंट खरीद रहे भारतीय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@CentraLondonApt
ब्रेग्जिट का असर आर्थिक जगत में पड़ रहा है। जहां आर्थिक अनिश्चितता से लंदन के पॉश एरिया में प्रॉपर्टी के दाम 5-7% गिरे हैं। वहीं रीडिंग, मेडनहेड, स्लो, टैप्लो और कैनरी ह्वार्फ सरीखे लंदन के नए इलाकों में अपार्टमेंट्स करीब 45000 रुपये प्रति वर्ग फुट के रेट पर बेचे जा रहे हैं, जो दिल्ली और मुंबई के कुछ इलाकों के मुकाबले कम है।सालभर में यह गिरावट 10 प्रतिशत तक जा सकती है। जिसके चलते भारतीय लंदन में अपार्टमेंट्स खरीद रहे हैं।
