सोशल मीडिया पर हर भारतीय बिता रहा ढ़ाई घंटे, ग्लोबल वेब इंडेक्स की रिपोर्ट में खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इसी को लेकर ग्लोबल वेब इंडेक्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके मुताबिक जहां एक तरफ भारतीय यूजर्स सोशल मीडिया पर रोजाना ढाई घंटे बिता रहे हैं, फिलीपींस में ये आंकड़ा 4 घंटे 11 मिनट का है। इसी लिस्ट में सबसे नीचे जापान है, जिसके यूजर्स रोजाना सिर्फ 39 मिनट सोशल मीडिया यूज करते हैं। सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के मामले में भारत 13वें नंबर पर है।
