भरत अरुण बने रहेंगे टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच, संजय बांगड़ पर गाज गिरना तय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीम इंडिया के मौजूदा गेंदबाजी कोच भरत अरुण का इसी पद पर बने रहना लगभग तय है, जबकि फील्डिंग कोच के लिए आर श्रीधर को तरजीह दिए जाने की संभावना है। राष्ट्रीय चयनकर्ता जब भारतीय टीम के लिए सहयोगी स्टाफ चुनेंगे तो बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की छुट्टी हो सकती है। तीनों को मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ आगामी वेस्टइंडीज दौरे के आखिर तक कार्यकाल में विस्तार मिला है।
