S-400 मिसाइल सौदे को लेकर रूस-अमेरिका के बीच फंसा भारत, अमेरिका ने दी चेतावनी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और रूस के बीच पिछले साल हुई S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम डील पर अमेरिका ने अब आपत्ति जताई है. शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली 'S-400' खरीदने के फैसले का अमेरिका और भारत के बीच रक्षा संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा. वहीं अमेरिका विदेश विभाग के एक अफसर ने कहा कि CAATSA के तहत रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिका कांग्रेस द्वारा कुछ प्रतिबंध लगाए गए है.
