भारत की GS Lakshmi ने रचा इतिहास, बनीं ICC की पहली महिला मैच रेफरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ICC
ICC मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में भारत की GS Lakshmi शामिल होने वाली पहली महिला बनी। बता दें इस महीने के शुरू में क्लेरी पोलोसाक पुरूषों के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनी थी। घरेलू महिला क्रिकेट में 2008-09 से मैच रेफरी की भूमिका निभा रही 51 वर्षीय लक्ष्मी अब तक महिलाओं के तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय में मैच रेफरी रह चुकी हैं।
