भारत की S-400 डील से सहमा पाक, अब चीन से खरीद रहा 48 Wing Loong II
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Defence News
पाक जल्द ही चीन से 48 अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन खरीदेगा। ये ड्रोन हर मौसम में काम करेंगे। पाक सैन्य सूत्रों के मुताबिक ये अब तक की सबसे बड़ी सैन्य डील है। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। चीन के इस अत्याधुनिक ड्रोन का नाम विंग लूंग-2 है, जो जासूसी के साथ हमला भी कर सकता है। इसे चेंगदू एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रियल कंपनी ने बनाया है। बता दें कि भारत-रूस की S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डील के बाद ही पाक ने चीन से ये डील की है।
