इंडिगो एयरलाइंस की महिलाकर्मी की गुरुग्राम के होटल में रहस्यमय तरीके से मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा के गुरुग्राम में एक गेस्ट हाउस में प्राइवेट एयरलाइन्स इंडिगो में काम करने वाली 35 वर्षीय महिला मौसमी गौतम को मृत पाया गया है। शुरूआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या का शक जताया है। बता दें मौसमी असम राज्य की रहने वाली थी और इंडिगो एयरलाइन्स में उच्च पद पर कार्यरत थी। गुरुग्राम में वो ऑफिस की किसी ट्रेनिंग के लिए आई थीं। 12 तारीख को मौसमी ने एशियन सूइट्स में चेक इन किया था। शुक्रवार को महिला को कमरे में मृत पाया गया।
