इंडोनेशिया प्लेन क्रैश: DNA टेस्ट के लिए मानव अवशेष से भरे 24 बैग भेजे जाएंगे जकार्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंडोनेशिया में सोमवार सुबह समुद्र में लॉयन एयर का प्लेन क्रैश हुआ था। जिसमें 189 यात्री सवार थे। वहीं इस हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। जिसमें बचाव दल को अभी तक कोई भी जिंदा नहीं मिला जिसके आधार पर सभी 189 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया है। इंडोनेशिया के खोजी दल को आज लॉयन एयरलाइंस के विमान के कई टुकड़े और इंसानी अवशेष मिले हैं, जिन्हें 24 बैग में रखा गया है। DNA टेस्ट के लिए अंगों को जकार्ता भेजा जाएगा।
