महिला क्रिकेट : भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, 2-0 से बनाई अजेय बढ़त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। माउंट मानगुनई में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने स्मृति मंधाना और कप्तान मिताली राज की अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम महज 161 रन पर ही ढेर हो गई थी। भारत के लिए झूलन ने तीन विकेट लिए। एकता, दीप्ती, पूनम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। शिखा पांडो को एक विकेट मिला।
