मिताली राज ये कारनामा कर बनी विश्व की पहली महिला क्रिकेटर...
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वन-डे कप्तान मिताली राज 200 वन-डे खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेले जा रहे मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की। मिताली ने पहले ही अपने नाम सबसे ज्यादा वन-डे खेलने का रिकॉर्ड दर्ज करा रखा था। उन्होंने 192वां वन-डे खेलते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
