रेवेन्यू ग्रोथ के मोर्चे पर इन्फोसिस ने दी टीसीएस को मात
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इस बार इन्फोसिस का ग्रोथ रेट पिछली तिमाही के मुकाबले ज्यादा है। इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों से सबको चौंका दिया। देश की इस प्रतिष्ठित आईटी कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 12.4% की रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की। कंपनी ने राजस्व में यह वृद्धि दर स्थिर मूल्य पर हासिल की। इसी के साथ उसने लंबे समय बाद अपनी सबसे करीबी प्रतिस्पर्धी कंपनी टाटा कंसल्टंसी सर्विसेज को पछाड़ दिया है।
