वेस्टइंडीज में भारतीय टीम पर हमले का इनपुट, पीसीबी ने बीसीसीआई और आईसीसी को भेजा धमकी भरा मेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया बीसीसीआई को खबर मिली कि वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम पर हमले का खतरा है। जिसपर तुरंत ही टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ाई गई। हालांकि ये सूचना फर्जी थी। भारतीय उच्चायोग ने एहतियातन एंटीगा सरकार और बीसीसीआई ने गृह मंत्रालय को इससे अवगत कराया। पीसीबी को धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें भारतीय टीम पर हमले की आशंका जताई गई थी। पीसीबी ने बीसीसीआई और आईसीसी को ये मेल भेजा।
