इंस्टाग्राम पर अचानक आए इस फीचर से मचा बवाल, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंस्टाग्राम पर गुरुवार सुबह अचानक एक नया फीचर आ गया, जिससे फीड स्क्रॉल होने की जगह स्वाइप होने लगी। मतलब पोस्ट देखने के लिए यूजर्स को स्क्रॉल करने की बजाय स्वाइप करना पड़ा। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने वीडियो शेयर कर इस फीचर के आने का दावा किया। हालांकि, कुछ देर बाद ही ये फीचर वापस ले लिया गया और इसके लिए कंपनी ने माफी भी मांगी। कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ये एक छोटा सा टेस्ट था, लेकिन ये हमारी उम्मीद से ज्यादा बड़ा हो गया।
