श्रीलंका: अब जयसूर्या को 2 साल के लिए क्रिकेट जगत से बैन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका के पूर्व महान ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन पर ICC ने एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने पर ये एक्शन लिया है। आरोप था कि जयसूर्या ने 2 बार उल्लंघन किया था। इसलिए उन पर प्रतिबंध लगा। गौरतलब है कि जयसूर्या श्रीलंका क्रिकेट के चयनकर्ता थे, जिस दौरान उनकी भूमिका पर कई सवाल उठे और अब ICC ने उन्हें 2 साल के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित किया है।
