इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति रंधावा कतर्नियाघाट में शिकार करते हुए गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कतर्नियाघाट में शिकार खेलकर लौट रहे इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। रंधावा के पास से एक राइफल भी बरामद की गई है। ज्योति सिंह रंधावा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति हैं। उनके साथी महेश विजदार की भी गिरफ्तारी हुई है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कतर्नियाघाट के DFO और उनकी टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व में गोल्फर को शिकार करते देखा गया था।
