इंटरपोल के पूर्व चीफ ने कबूला 21 लाख डॉलर की रिश्वत लेने का गुनाह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन के पूर्व चीफ होंगवेई ने हाल ही में 21 लाख डॉलर की रिश्वत लेने का गुनाह कबूला है। होंगवेई ने चीन की कोर्ट में मुकदमें की सुनवाई के दौरान अपना जुर्म कबूला। इस मामले पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत कभी भी फैसला सुना सकती है। पिछले साल जब उन्हें हिरासत में लिया गया तब उनके 4 साल के कार्यकाल में कटौती की गई।