Interpol अध्यक्ष मेन्ग होंगवेई लापता, दुनियाभर की सरकारों में मची खलबली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: POOL NEW / REUTERS
इंटरपोल के अध्यक्ष मेन्ग होंगवेई चीन के दौरे के बाद से लापता हैं। इंटरनेशल अपराधियों को पकड़ने वाली संस्था इंटरपोल के अध्यक्ष के लापता होने की खबर ने दुनियाभर में हंगामा मचा हुआ है। चीन यात्रा के बाद से ही मेंग होंगवेई की कोई खबर नहीं है। मेंग की पत्नी ने इस बात की खबर दी है। चीन की राजनीति में काफी समय तक सक्रिय भूमिका में रहने के बाद दो साल पहले ही मेंग को इंटरपोल का अध्यक्ष बनाया गया था। फ्रांस सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
