नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नीरव मोदी के परिवार पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। नीरव के भाई नेहल मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। प्रवर्तन निदेशालय ने नेहल को खोजने और गिरफ्तार करने के लिए दुनियाभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अनुरोध किया है। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पीएनबी को 13,500 करोड़ का चूना लगाया था। नीरव जहां लंदन में हैं वहीं मेहुल एंटीगुआ में है।
