नेमार पर लगे बलात्कार के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव के कारण बंद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ब्राजील पुलिस ने फुटबॉल खिलाड़ी नेमार पर लगे बलात्कार के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव के कारण बंद कर दी। साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यायल ने सोमवार को यह जानकारी दी। नेमार के प्रवक्ता ने इसपर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। गौरतलब है कि ब्राजील की एक महिला ने नेमार पर मई में पेरिस के एक होटल में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था।