IOA की CGF को धमकी, अगर नहीं रही निशानेबाज़ी तो बड़ा कदम उठाने से भी हिचकिचाएंगे नहीं
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
2022 कॉमनवेल्थ गेम्स की लिस्ट से निशानेबाजी को हटाने से निराश इंडियन ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को धमकी दी है की अगर ऐसा होता है तो इसके खिलाफ आईओए किसी बड़े कदम को उठाने से पीछे नहीं हटेगा और आईओए ऐसी स्थिति में CWG 2022 से हट भी सकता है| आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा शूटिंग भारत में एक बड़ा और अहम खेल है|
