iPhone X यूजर्स सावधान! आपकी डिलीट हो चुकी तस्वीरों को खंगाल रहे हैं हैकर्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
iPhone X में एक बग नजर आया है, जिसके जरिए हैकर्स आपकी तस्वीरों में सेंध लगाने में कामयाब हो रहे हैं। हैकर्स सफारी से एक्सेस लेकर यूजर्स की वो तस्वीरें खंगाल रहे हैं, जो पहले ही फोन से डिलीट हो गई हैं। दरअसल iPhoneX में एक नेटिव फोटो ऐप है। इस फोटो ऐप में 'रिसेंटली डिलीटेड' अल्बम का एक ऑप्शन है जहां डिलीट हुई पिक्चर्स जमा होती हैं। अब इसी एल्बम का ऐक्सेस हैकर्स के हाथों लग गया है, जिससे वो आसानी से आपकी फोटो चुरा रहे हैं।
