x

विदेश में नहीं, भारत में ही होगा IPL 2019, 23 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

इस बार का आईपीएल 2019 भारत में ही खेला जाएगा। पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल इस बार विदेशी मैदान पर होगा। अब इस मामले में बीसीसीआई ने कहा है कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। 23 मार्च से टूर्नामेंट शुरू होगा। हालांकि पूरा कार्यक्रम बाद में रिलीज किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के चलते साल 2009 का आईपीएल साउथ अफ्रीका में खेला गया था। इसके अलावा 2014 में भी कुछ मैच दुबई में खेले गए थे।