पोलार्ड की पिच पर ऐसी हरकत, फटकार के बाद लगा जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: IPL T20
आखिरी ओवर की तीसरी गेंद को वाइड ना देने पर पोलार्ड ने अंपायर से नाराज होकर बल्ला हवा में उछाला। ब्रावो के गेंद फेंकने से पहले पोलार्ड ऑफ स्टंप की तरफ आ गए। ब्रावो की अगली गेंद क्रीज बॉक्स के बाहर पिच हुई, जो नियमों के मुताबिक वाइड होनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खेल भावना के विपरीत आचरण के लिए पोलार्ड को फटकार लगी और उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा।
