ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिकी ड्रोन को किया ध्वस्त, अमेरिका खामोश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तल्खी बढ़ सकती है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने हालिया दावा किया है कि उसने अमेरिका के एक 'जासूस ड्रोन' को मार गिराया है। ईरानी सेना का दावा है कि अमेरिकी ड्रोन ने उसके वायुक्षेत्र का उल्लंघन करते हुए उसके क्षेत्र में प्रवेश किया था, जिसके बाद उसे मार गिराया गया। हालांकि, इसपर अमेरिकी सेना ने तुरंत कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना किया।
