अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने किया मिसाइल का परीक्षण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ईरान ने शनिवार को एक नई मिसाइल का परीक्षण किया जिससे 400 किलोमीटर दूर से भी मिसाइलों और ड्रोनों का पता लगाया जा सकता है। मेजर जनरल हुसैन सलामी ने इस परीक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि देश के लिए ये बेहद कामयाब वाला दिन था। हालांकि उन्होंने इससे जुड़ी कोई और जानकारी साझा नहीं की। ईरान ये परीक्षण ऐसे समय में किया है जब उसका अमेरिका के साथ तनाव चल रहा है।