महाराष्ट्र: DRDO की ब्रह्मोस यूनिट में काम करने वाला ISI एजेंट गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान में एक बड़ी चूक सामने आई है। जहां महाराष्ट्र के नागपुर में DRDO यूनिट से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एक एजेंट गिरफ्तार हुआ है। गौरतलब है कि गिरफ्तार व्यक्ति ब्रह्मोस यूनिट में काम करता था। आशंका है कि गिरफ्तार व्यक्ति ISI को संवेदनशील जानकारियां पहुंचाता था। महाराष्ट्र-यूपी ATS ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति की गिरफ्तारी की है। बता दें नागपुर पुलिस अभी खुलकर इस मामले नहीं बोल रही है।
