बौखलाया पाक, ISI ने आतंकियों को दिया करो या मरो का हुक्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
IAF द्वारा पाक में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी कर पूरी तरह से तबाह किए जाने से पाकिस्तान बौखला उठा है। जिसके बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के लिए करो या मरो का फरमान जारी कर दिया है। भारतीय खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली समेत अनेक शहरों के महत्वपूर्ण ठिकाने इन आतंकियों के निशाने पर है। दिल्ली पुलिस ने भी रेड अलर्ट जारी किया है।
