ISIS जिहादी दुल्हन ने दिया बेटे को जन्म, चाहती है वतन वापसी लेकिन छिनेगी नागरिकता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन की 19 वर्षीय शमीमा बेगम से UK की नागरिकता वापस ली जाएगी। शमीमा के परिवार को वकील तस्नीम अकुन्जी ने ये जानकारी दी। 2015 में बांग्लादेशी मूल की शमीमा 15 साल की स्कूल छात्रा थी, जब वो UK से भाग कर सीरिया में ISIS में शामिल होने चली गई थी। युद्ध की खबर देने वाले एक रिपोर्टर ने शरणार्थी शिविर में उसका पता लगाया और देखा कि वो गर्भवती है और अपने अजन्मे बच्चे की सुरक्षा के लिए परेशान है। तब उसने ये जानकारी UK सरकार को दी।
